[Hindi] बिहार के तराई क्षेत्रों में घटेगी वर्षा, 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर होगी बारिश

July 19, 2016 5:43 PM|

Bihar_rain The hindu 600बीते कुछ दिनों सेबिहारमें अच्छी वर्षा हो रही है। राज्य के तराई क्षेत्रों में भारी वर्षा कई जगहों पर दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। विगत 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में भी अच्छी वर्षा देखने को मिली। सोमवार की सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश के आंकड़े देखें तो पुर्णिया में 38.4 मिलीमीटर बारिश हुई।पटनामें 31.2 मिलीमीटर,मुजफ्फरपुरमें 23.8 मिलीमीटर,छपरामें 12 मिलीमीटर, मोतीहारी में 11, फोर्ब्सगंज में 4.5 मिलीमीटर औरसुपौलमें 2.2 मिलीमीटर वर्षा मौसम केन्द्रों पर रिकॉर्ड हुई।

मॉनसून की अक्षीय रेखा बिहार के तराई क्षेत्रों के पास बनी हुई थी जिसके चलते राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलीं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के तराई क्षेत्रों और मैदानी भागों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों के पश्चात इन भागों में वर्षा कम हो जाएगी क्योंकि मॉनसून की अक्षीय रेखा का पूर्वी सिरा दक्षिणी दिशा में चला जाएगा।

मॉनसून का केंद्र दक्षिणवर्ती होगा इससे बिहार के तराई वाले भागों में बारिश कम होगी जबकि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 24 घंटों के पश्चात भी बारिश बनी रहेगी। हालांकि अगले 48 घंटों के बाद मॉनसून की अक्षीय रेखा का प्रभाव राज्य के मौसम पर कम होगा और बारिश में व्यापक कमी देखने को मिलेगी।

Image Credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: