[Hindi] पूर्वोत्तर भारत में जारी रहेगी बारिश, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में भी 2 से 5 मई के बीच वर्षा के आसार

April 28, 2019 6:29 PM|

पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश भागों में बीते 24 घंटों के दौरान गरज के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश भी देखने को मिली।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान असम के धुबरी में 39.7 मिलीमीटर, गोलाघाट में 11.6 मिलीमीटर, गुवाहाटी में 26.6 मिलीमीटर और मेघालय के चेरापूंजी में 25.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसमी सिस्टम की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी ट्रफ अब उत्तर-पूर्वी बिहार से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए मणिपुर तक पहुँच गई है। इस ट्रफ के कारण अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में बारिश की होने की संभावना है।

जबकि ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

Also Read In English: ANOTHER RAINY DAY FOR NORTHEAST INDIA, RAINS TO COMMENCE OVER EAST INDIA FROM MAY 2

हालांकि 1 मई तक चक्रवाती तूफ़ान "फोनी" के कारण हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के ओडिशा के तटीय भाग की ओर बढ़ने के साथ ही ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल बढ़ जाएंगे और बारिश 2 मई से शुरू हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 2 से 5 मई के दौरान गोपालपुर, पुरी, भुवनेश्वर, बालासोर, बारीपदा, मेदिनीपुर, कोलकाता और 24 परगना जैसे स्थानों पर तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पटना, गया, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर सहित झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तूफान फ़ानी बारिश नहीं देने वाला। इन भागों में इस सप्ताह मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Image Credit: South Asia Views

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: