[Hindi] बिहार और झारखंड के पूर्वी भागों में अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी बारिश

November 16, 2017 6:07 PM|

Rain in Bihar and Jharkhandपूर्वी भारत के भागों में इस समय बंगाल की खाड़ी से नम हवाएँ पहुँच रही हैं। बीते 2 दिनों से बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश का मौसम बना है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल देखे जा रहे हैं लेकिन मौसम शुष्क है। खाड़ी में बने डिप्रेशन के चलते इन भागों में मौसमी हलचल बढ़ी है। अनुमान है कि पूर्वी झारखंड में कुछ स्थानों पर और दक्षिण-पूर्वी बिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश कल भी जारी रह सकती है।

झारखंड में बादल छाए रहेंगे औररांची,जमशेदपुर, बोकारो, दुमका सहित अन्य पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की जबकि एक-दो जगह मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं। बारिश के साथ बादलों की गर्जना होने या कहीं-कहीं बिजली कड़कने की भी संभावना है। राज्य के शेष भागों में भी बादल बने रहेंगे लेकिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर के बीच रांची, जमशेदपुर सहित आसपास के हिस्सों में में 1-1 मिलीमीटर की हल्की बारिश हुई है।

[yuzo_related]

बिहार के अधिकतर भागों में बादल छाए हुए हैं।भागलपुरऔरगयामें आज हल्की वर्षा देखने को मिली। कल भी दक्षिण-पूर्वी बिहार में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। पटना सहित शेष बिहार में बादलों के बीच मौसम शुष्क बना रहेगा। इन भागों में हल्की से मध्यम दक्षिण-पूर्वी हवाएँ भी चलती रहेंगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश मेंवाराणसी, गाजीपुर,मिर्ज़ापुरऔर आसपास के भागों में बादल दिखाई दे रहे हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। कल भी इन भागों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं। हालांकि मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा। बादल छाए रहने और नमी बढ़ने के चलते पूर्वी भारत के इन भागों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in East India

 

स्काइमेट के प्रमुख मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के बाद भी बादल बने रह सकते हैं लेकिन बारिश बंद हो जाएगी। अनुमान है कि 19-20 नवंबर से हवाओं का रुख भी बदलेगा और दक्षिण-पूर्वी हवाओं की जगह लेंगी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ।

उत्तर-पश्चिमी हवाएँ शुष्क और ठंडी होंगी जिसके चलते 20 नवंबर से इन भागों में रात के तापमान में गिरावट होगी जबकि आसमान साफ होने से दिन का तापमान कुछ ऊपर जाएगा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी की औपचारिक शुरुआत होगी।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: