[Hindi] चक्रवात वायु के कमजोर होने से गुजरात में थम जाएगा बारिश का दौर

June 19, 2019 7:27 PM|

Rain in Gujarat

गुजरात में बीते 24 घंटों के दौरान गरज के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली है। हालांकि सामान्यतः मौसम शुष्क रहने वाले समय में भी यहां रुक-रुककर बारिश होती रही है। जिसके कारण यहां लोगों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से राहत मिली है।

मॉनसूनकी बात करें तो राज्य में अभी इसका आगमन नहीं हुआ है। राज्य में हुई बारिश,चक्रवात वायुके कारण देखने को मिली है। कल यानि 18 जून को चक्रवात वायु, निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में गुजरात को प्रभावित किया। इसके कारण राज्य तथा आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब यह सिस्टम आगे की ओर बढ़ जायेगा। इससे गुजरात के अधिकांश भागों में मौसम एक बार फिर शुष्क हो जायेगा। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ भागों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद सभी इलाकों मेंमौसम शुष्कहो जायेगा।

कल यानि मंगलवार को सुबह 08:30 बजे से 24 घंटो में अहमदाबाद में 52.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा सूरत में 24 मिमी तथा राजकोट में 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। बारिश की इन गतिविधियों के कारण गुजरात के तापमान में भी कमी देखने को मिली है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अब यहां मौसम के साफ़ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। हालांकि तापमान में तुरंत बढ़ोतरी नहीं दर्ज होगी। इससे गुजरात,लू के प्रकोपसे कुछ और दिन तक बचा रहेगा।

Also Read In English: Rains to bid farewell to Gujarat as Cyclone Vayu loses intensity

गुजरात में मॉनसून का आगमन देरी के साथ अगले 5 दिनों बाद होने की उम्मीद है।

Image Credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: