[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी अगले 24-48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद

December 11, 2018 8:40 PM|

Snow in Kashmirजैसा कि सोमवार को स्कीमेट मौसम द्वारा भविष्यवाणी की गई थी, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश और बर्फ़बारी की गतिविधियों देखी गयी।

पिछले 24 घंटों में, बनिहाल में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई, बटोट 20 मिमी, गुलमर्ग 19.6 मिमी, कटरा 17 मिमी, पहलगाम 13 मिमी, जम्मू 6 मिमी, काजीगुंड 5.6 मिमी, किन्नौर 4.6 मिमी, और श्रीनगर 0.8 मिमी। हिमाचल प्रदेश में देखे तो, कलपा में 9 मिमी, मनाली 4.4 मिमी, चंबा 3 मिमी और कलिंगपोंग 2 मिमी।

इस समय, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के पास एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस प्रणाली के चलते, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी ज़ारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, इन मौसम गतिविधियों की तीव्रता अब घटती रहेगी क्योंकि इस प्रणाली का मुख्य प्रभाव पहले से ही देखा जा चुका है।

तापमान के बारे में बात करें तो, पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। बनिहाल जिले में अधिकतम तापमान 8.3˚ सी दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री नीचे था।

हालांकि, 24 से 48 घंटों के बाद, मौसम के साफ़ होने के बाद, दिन और रात दोनों तापमान एक बार फिर बढ़ेंगे। इसके चलते, घोर सर्दियों से पहाड़ी इलाकों में कुछ राहत मिलेगी।

Image Credit: en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: