[Hindi] पटना, गया, रांची, जमशेदपुर सहित बिहार, झारखंड में बारिश बंद; कल से शुष्क मौसम

October 21, 2017 6:33 PM|

Bihar-monsoon rainबिहार और झारखंड के कई भागों में बने बारिश के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। कल से इन दोनों राज्यों में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। पूर्वी भारत में बने डिप्रेशन के चलते बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां हो रही थीं। यह सिस्टम अब अपनी दिशा बदल कर पूर्वोत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियों में पहले से ही कमी आ गई है।

बीते 2 दिनों से बिहार और झारखंड में घने बादल छाए हुए थे और तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही थी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसमी सिस्टम अब पूर्वोत्तर भारत की ओर आगे निकल जाएगा और अगले 24 घंटों में निष्प्रभावी हो जाएगा, जिसके चलते बिहार और झारखंड तथा आसपास के हिस्सों में बारिश में व्यापक रूप में कमी आएगी। इस समय यह सिस्टम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और इससे सटे बांग्लादेश के आसपास दिखाई दे रहा है।

[yuzo_related]

मौसमी सिस्टम के आगे बढ़ जाने से बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाओं का प्रवाह शनिवार की शाम से ही पूर्वी राज्यों में कम हो गया है। यही कारण है कि बादल भले ही छाए हुए हैं लेकिन बारिश में कमी आ गई है। पिछले 2 दिनों की बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई थी। इस समय दोनों राज्यों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। जमशेदपुर में आज अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 26 डिग्री और रांची में सामान्य से 4 डिग्री कम 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बारिश बंद होने और बादल छँटने से दोनों पूर्वी राज्यों में अनुमान है कि कल से दिन का तापमान तेज़ी से ऊपर जाएगा क्योंकि आसमान साफ होगा और तेज़ चमकती धूप देखने को मिलेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है जिससे सुबह और रात के समय अच्छी ठंडक महसूस की जा सकती है। यह अलग बात है कि दिन चढ़ने के साथ मौसम बदलेगा और गर्मी अभी भी देखने को मिलेगी।

देश भर में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

Lightning and rain UP Bihar and Jharkhand

फिलहाल बिहार और झारखंड के अधिकांश भागों में जहां मौसम शुष्क हो गया है वही दक्षिण पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड विशेषकर जमशेदपुर और आसपास के हिस्सों में हल्की वर्षा शनिवार की शाम तक जारी रही।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: