[Hindi] कश्मीर में जारी रहेगी बर्फबारी जबकि शिमला, मनाली, नैनीताल के लिए शुष्क मौसम

February 1, 2018 5:52 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों विशेषकर जम्मू कश्मीर में जनवरी में भले ही अच्छी बर्फबार नहीं हुई और खूबसूरत पहाड़ी वादियाँ सफ़ेद से नहीं घिरीं लेकिन इस माह की विदाई मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ हुई है। पिछले 24 घंटों का रिकॉर्ड कर देखें तो गुलमर्ग में 14 मिलीमीटर की बर्फबारी हुई, काज़ीगुंड में 2 और श्रीनगर में 1 मिलीमीटर वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है, इसके चलते हमारा अनुमान है कि राज्य के उत्तरी इलाकों में आज शाम तक हल्की वर्षा और बर्फबारी जारी रहेगी। श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और काजीकुंड में भी मौसमी हलचल देखने को मिलेगी। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह सिस्टम जाते-जाते बारिश नहीं देगा जिससे इन दोनों राज्यों में मौसम शुष्क हो जाएगा।

[yuzo_related]

दिलचस्प बात यह है कि बारिश और बर्फबारी के बावजूद जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है और सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में अगले 24 से 48 घंटे के बाद हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन यह सामान्य से नीचे यह नहीं पहुंचेगा। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है लेकिन यह सिस्टम पिछले सिस्टम जितना सक्रिय नहीं है, इससे बहुत अधिक हलचल हो या कश्मीर तथा हिमाचल में अच्छी वर्षा या बर्फबारी देखने को मिले ऐसी संभावना फिलहाल नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कश्मीर के ऊंचे शिखरों पर एक-दो जगह वर्षा और बर्फबारी जारी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की अपेक्षा कम है।

वैष्णो देवी में भी हल्की वर्षा या हिमपात देखने को मिला है। अब मौसम शुष्क हो गया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान कटरा और देवी के भवन के आसपास बादल छाए रह सकते हैं। बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कम है। कटरा में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 10.9 डिग्री रहा। अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Image credit: Indiawest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES