Updated on November 23, 2015:देश की आर्थिक राजधानीमुंबईमें बीते 48 घंटों से मौसम बारिश वाला बना हुआ है। हालांकि बारिश सभी भागों में ना होकर कुछ-कुछ स्थानों पर दर्ज की जा रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुछ-एक स्थानों पर अच्छी बारिश जबकि कहीं-कहीं बहुत मामूली बारिश दर्ज की गई है।
स्काइमेट का पूर्वानुमान है की मुंबई में अगले 48 घंटों तक इसी तरह से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इस बदले मौसमी परिदृश्य से मुंबई में लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। पिछले 2 दिनों से महानगर और इसके आसपास के उपनगरों में तापमान नीचे आया है जो अगले 2 दिनों तक इसी स्तर पर बना रहेगा।
Updated on November 22, 2015:लंबे इंतज़ार के बादमुंबईवालों को सप्ताह के अंत में बारिश में भीगने का मौका मिला साथ ही कई दिनों से जारी गर्म और उमसभरे मौसम से भी राहत मिली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आसपास पिछले कई दिनों से कोई विशेष मौसमी हलचल नहीं बनी जिसके चलते महानगर में बारिश का नामो-निशान नहीं था।
स्काइमेट के अनुसार मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। उसके पश्चात बारिश बंद हो जाएगी हालांकि आंशिक बादल बने रहेंगे। बारिश के चलते महानगर में बीते दिनों की गर्मी और परेशान करने वाले मौसम से राहत मिली है। यह राहत बारिश बंद होने के बाद भी जारी रहने के आसार हैं।
अगले कुछ दिनों के दौरान सुबह मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन में भी तापमान निचले स्तर पर रहेगा जिससे तेज़ गर्मी नहीं पड़ेगी। कुछ स्थानों पर हुई बारिश के चलते मुंबई में तापमान नीचे आया है। बारिश होने से पहले से ही बादल छाए रहने के चलते तापमान में कमी की शुरुआत हो जाती है। मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादलों के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां होंगी जिससे अगले कुछ दिनों तक पारा नीचे रहेगा और मायानगरी मुंबई में मौसम सहज बना रहेगा।
इस समय महाराष्ट्र के तटीय भागों पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है जो मध्य महाराष्ट्र और उससे सटे मराठवाडा क्षेत्र को प्रभावित कर रही है। इसके चलते मुंबई और आसपास के उप-नगरों तथा नागपुर और नासिक में भी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। इससे पहले लगभग एक माह पूर्व 26 अक्टूबर को मुंबई में बारिश दर्ज की गई थी।
Image Credit: The Statesman