[Hindi] बारिश से बदला दिल्ली का मौसम, तापमान में गिरावट

June 20, 2016 4:56 PM|

Delhi rajpath rain दिल्लीऔर आसपास के शहरों में बीते कुछ दिनों से अधिक तापमान और उच्च आर्द्रता के चलते उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। सोमवार की दोपहर में हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दोपहर में अचानक बादलों का प्रभाव बढ़ा और धीरे-धीरे घने बादलों से आकाश ढँक गया। नेहरू प्लेस, कनॉट प्लेस, मोती बाग,नोएडा,गुड़गाँवऔरफ़रीदाबादमें गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 16 जून को दिल्ली और आसपास के भागों में वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ था।

उत्तर भारत से गुज़र रही एक ट्रफ के दिल्ली के पास आने से मौसम में अचानक यह परिवर्तन देखने को मिला। गरज एवं तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश ने दिल्ली के तापमान को गिरा दिया। मौसम में इतना तेज़ बदलाव आया कि महज एक घंटे में ही तापमान 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। स्काइमेट का अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के शहरों पर घने बादल बने रहेंगे जिससे पारा 33 डिग्री से ऊपर नहीं जा पाएगा।

तापमान में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के भागों में मौसम सुहावना बना रहेगा। यह राहत लंबे समय तक तो नहीं रहने वाली लेकिन मंगलवार को भी कुछ इसी तरह के मौसम की संभावना है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार दिल्ली और आसपास के शहरों में कल भी एक या दो बार बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के बाद तापमान में फिर से वृद्धि का क्रम शुरू होने का अनुमान है। तापमान बढ़ने से दिल्ली में गर्मी और उमस की पुनः वापसी होगी जो लोगों को परेशान करेगी। हालांकि मॉनसून के आगमन के पहले तक दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश की तरह मौसमी हलचल कभी-कभी देखने को मिलती रहेगी। दिल्ली और आसपास के भागों में 29 जून तक मॉनसून पहुँचने की संभावना है।

Image Creidt: deccanchronicle

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख का इस्तेमाल करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: