[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कल रात से बारिश होने की संभावना

February 19, 2020 10:55 AM|

उत्तर भारत के मैदानी इलाकोंमें पिछले कुछ समय से शुष्क मौसम के साथ तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही थी।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पास आ गया है। यह सिस्टम पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी दे सकता है। हालांकि उत्तरी मैदानों पर इसका प्रभाव बहुत कम होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के आने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों पर आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई हैं। इस बदलाव से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान में हल्के बादल आ गए हैं और दिन के तापमान में कुछ गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे अधिकतम तापमान पर आज ब्रेक इसी बदलाव के चलते लगी है। दूसरी ओर इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। ऐसी स्थितियाँ अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेंगी।

English Version : Rains of varied intensity likely in Punjab, Haryana, Delhi, West Uttar Pradesh starting tomorrow night

वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पीछे ही एक और सिस्टम 20 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिसका प्रभाव अधिक होगा। इस सिस्टम के कारणपंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में 20 से 21 अच्छी बारिश बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में बारिश 20 फरवरी की रात से शुरू होगी और 21 फरवरी तक जारी रहेगी। हालांकि, 22 फरवरी तक सिस्टम आगे निकल जाएगा और मौसम एक बार फिर से साफ होने लगेगा।

मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कुछ जायदा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उतना अधिक नहीं होगा।

Image credit: DNA India 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: