[Hindi] बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना

February 22, 2020 5:05 PM|

हरियाणा में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में स्थित है और एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तरपूर्वी बिहार तक फैला हुआ है। बीते 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई। अब बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटों के दौरान बढ़ने की संभावना है। साथ ही झारखंड और पश्चिम बंगाल और बिहार के क्षेत्र में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। ये बारिश 25 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है और इसके बाद वर्षा कम हो जाएगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 फरवरी यानि आजबिहार के अधिकांशहिस्सों में बारिश होने के आसार है। जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिहार में एक-दो स्थानों पर मध्यम हवाएँ भी चल सकती हैं। जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से सूखे रहेंगे। इन भागों पर बादल छाए रहेंगे।

बता दें कि बारिश की गतिविधियां अब धीरे-धीरे तेज होगी और अगले 48 घंटों मेंझारखंड और गंगीय पश्चिम बंगालके अधिकांश हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।इस बीच अच्छी बारिश केवल बिहार में होने की संभावना है।

English Version: Rains to lash Bihar, Jharkhand and West Bengal for the next few days  

पहले से ही इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में कम से कम 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Image credit: India News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

author image