[Hindi] राजस्थान के आसपास बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में बारिश का अनुमान

October 6, 2019 10:43 AM|

Monsoon Rain in Rajasthan

स्काइमेट द्वारा किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक ही राजस्थान के पश्चिमी तथा दक्षिणी भागों में बीते 24 घंटों के दौरान गरज के साथ अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान, राज्य के जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

शनिवार सुबह 8:30 बजे से बीते 21 घंटों के दौरान, बाड़मेर में 21 मिमी की अच्छी वर्षा हुई है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी 1 या 2 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान के मध्य भाग तथा उससे सटे राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी भागों पर इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण, राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और उदयपुर के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

इसके अलावा, कनवेक्टीव क्लाउड के गठन के कारण इन इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर गरज की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, बीकानेर और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही, राजधानी जयपुर में भी इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।

Also, Read In English:Cyclonic Circulation in vicinity of Rajasthan to bring more rains in Jaisalmer, Udaipur, Barmer and Jaipur

एक तरफ जहां कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद है वहीं दूसरी तरफ, राज्य के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पूर्वी जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 8 अक्टूबर से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी और मौसम पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा। जैसे ही, राज्य से बारिश की विदाई हो जाएगी फिर तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी वाले दिन की शुरुआत हो जाएगी।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: