[Hindi] चुरू, बीकानेर, सीकर, जयपुर समेत राजस्थान के शहरों में बारिश होने की संभावना

January 27, 2020 6:19 PM|

राजस्थान के पश्चिमी भागों में बारिश का मौसम बना है। रविवार सुबह 8:30 बजे से आज सुबह 8:30 बजे के बीच 24 घंटों में बीकानेर में 1 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा श्रीगंगानगर, फलोदी, चुरू और पिलानी में भी गरज के साथ हल्की वर्षा या बूँदाबाँदी देखने को मिली।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कश्मीर के पास आए पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से आज भी राजस्थान के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर और सीकर समेत पश्चिमी और उत्तरी जिलों में अगले 24 घंटों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और गर्जना के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी। इन भागों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

English Version: Churu, Bikaner and Sikar to observe winter rain and hailstorm, light showers also expected in Jaipur

राजधानी जयपुर में कल शाम तक बादल आते जाते रहेंगे और रुक-रुक कर बादलों की गर्जना या गर्जना के साथ बारिश की गतिविधियां होती रहेंगी। हालांकि दक्षिणी राजस्थान में बारिश नहीं होगी। कोटा, सवाईमाधोपुर, उदयपुर समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क होगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 जनवरी तक मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएंगे जिससे पूरे राज्य में मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही इसी समय से उत्तर के पहाड़ों से बर्फीली हवाएँ चलनी शुरू होंगी जिससे राजस्थान के शहरों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी आएगी और सर्दी फिर से बढ़ जाएगी।

राजस्थान में जनवरी महीने में बहुत कम बारिश होती है लेकिन इस बार उत्तर भारत में आने वाले प्रभावी मौसमी सिस्टमों के कारण राजस्थान भी प्रभावित हो रहा है। राज्य के पश्चिमी भागों में 1 से 26 जनवरी के बीच औसतन 2.3 मिमी बारिश होती है जबकि 5.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 145% अधिक है।

दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 29% कम वर्षा हुई है। जहां इस दौरान 3.5 मिमी बारिश होती है वहाँ 2.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Image credit: TourMyIndia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: