[Hindi] आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के आसार, लू का प्रभाव होगा कम

April 2, 2019 6:57 PM | Skymet Weather Team

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम की इन गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में लू से भी छुटकारा मिलने के आसार हैं। मौसम में हो रहे यह हलचल का कारण झारखंड के पूर्वी हिस्सों और उत्तरी ओडिशा से सटे दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली एक ट्रफ रेखा है।

इस मौसमी सिस्टम के कारण कम समय के लिए हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस बारिश से यहां के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देगा लेकिन तटीय इलाकों में बढ़ी हुई गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। हालांकि लगातार बादल छाए रहने से हवाओं में आद्रता का स्तर भी बढ़ सकता है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में साल के इस समय तक सामान्यतः लू की गतिविधियां दिखना शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बार यह बारिश तापमान में कुछ कमी लाएगी। जिससे आने वाले कम से कम एक हफ्ते तक यहाँ के लोगो को लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

Also read in English: Upcoming rains in Odisha and Andhra Pradesh promise relief from Heatwave

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है। इस दौरान विशेष रूप से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय भागों पर बारिश की तीव्रता अधिक हो सकती है। वहीं, तेलंगना में सिर्फ एक-दो स्थानों पर बारिश की सम्भावना है। तमिलनाडु के इलाके पूरी तरह शुष्क बने रहेंगे।

यह बारिश पूर्वी तट के मध्य और उत्तरी इलाकों तक ही सीमित रहेगी।तमिलनाडु के इलाके पूरी तरह शुष्क बने रहेंगे।

Image Credit: The Quint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES