[Hindi] छत्तीसगढ़ और ओडिशा में निम्न दवाब क्षेत्र के कारण तेज हुई बारिश, जल्द होगा मॉनसून का आगमन

June 20, 2019 9:51 AM | Skymet Weather Team

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। पिछले 24 घंटों से, छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश दर्ज हुई। जबकि, ओडिशा में बारिश की तीव्रता हल्की से मध्यम रिकॉर्ड हुई।

स्काइमेट के अनुसार, आंध्र प्रदेश और उससे सटे ओडिशा के तटीय भागों में एक निम्न दाब का क्षेत्र के किसी भी समय बनने की संभावना है। इस प्रणाली के कारण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से बारिश के आसार हैं। इससे पहले बारिश की गतिविधियां राज्य के दक्षिणी जिलों तक ही सीमित थी। हालांकि, संभावित मौसमी प्रणाली के कारण राज्य के उत्तरी भागों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

यह सभी मौसम की गतिविधियां हवा के साथ होंगी। जबकि, एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है। इस दौरान जल-जमाव की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता।

छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में बारिश की तीव्रता अधिक होने की उम्मीद है। इन गतिविधियों के 22 जून तक जारी रहने के अनुमान हैं। जिसके बाद, सिस्टम के कमजोर हो जाने के कारण मौसमी गतिविधियां भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। हालांकि, राज्य में रुक-रुक कर होने वाली बारिश की गतिविधियां 22 जून के बाद भी कुछ और समय के लिए बनी रहेगी।

Also Read In English: Rain in Chhattisgarh and Odisha to intensify in wake of low pressure area, Monsoon arrival soon

राज्य के अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंगुल, बालासोर, भुवनेश्वर, पुरी और पारादीप जैसे स्थान अगले कुछ दिनों तक इन गतिविधियों के प्रभाव में रहेंगे।

इसके अलावा, आगामी बारिश से दोनों राज्यों को अपनी वर्षा की कमी के आंकड़ों में सुधार करने में मदद मिलेगी। अच्छी खबर यह भी है कि, बढ़ी हुई वर्षा की गतिविधियों से ओडिशा के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगमन के लिए रास्ता प्रसश्त होगा। साथ ही, इन सभी गतिविधियों के मद्देनजर दोनों राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आएगी और मौसम सुहाना हो जाएगा।

22 जून के बाद, बारिश का प्रभाव तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ के हिस्सों में स्थानांतरित हो जाएगी, और वहां बारिश शुरू हो जायगी।

Image Credit:Odishatv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

OTHER LATEST STORIES