[Hindi] राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 5 फ़रवरी से बारिश

February 3, 2019 6:13 PM | Skymet Weather Team

छोटे से अंतराल के बाद, बारिश ने एक बार फिर से उत्तर पश्चिम भारत का रुख किया है। आने वाले हफ्ते में  यहाँ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

वर्तमान में, जम्मू और कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में एक सकरिए पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके प्रभाव सेराजस्थान और हरियाणा के उत्तरी भागों पर एक हवाओं का चक्रवात विकसित हुआ है।

उपरोक्त दोनों मौसम प्रणालियों की उपस्थिति के कारण, इन राज्यों के हिस्सों में नमी का स्तर बढ़ गया है। जिसके कारण पिछले 48 घंटों से कई स्थानों पर घने कोहरे की परत और बादल भी बने हुए थे।

जैसा कि उपरोक्त प्रणालियां पूर्व / उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही हैं, इनके चलते तापमान में वृद्धि होगी। 5 फ़रवरी के आसपास, इन मौसम की प्रणालियों के चलते, राजस्थान और मध्य प्रदेश क्षेत्र में गर्म और नम वायु द्रव्यमान प्रभावित होगा।

5 से 7 फरवरी के बीच, राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलेंगी। जबकि इनमें से कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जैसा कि यह प्रणाली पूर्व की ओर आगे बढ़ रही होगी, 8 और 9 फरवरी को मध्य प्रदेश के उत्तरपूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

Image Credit: Wikipedia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES