[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय होगा

July 23, 2022 10:46 AM|

जुलाई के महीने में मध्य बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए मध्य भारत को प्रभावित करते रहे। इनके प्रभाव से मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश देखी गई। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को भी कई बार भारी बारिश मिली।

मानसून में अब तक पश्चिमी मध्य प्रदेश को सामान्य से 43% अधिक बारिश मिली है। पूर्वी मध्य प्रदेश सामान्य बारिश देख चुका है परंतु उसे सामान्य से 8% कम वर्षा प्राप्त हुई है। जबकि छत्तीसगढ़ को सामान्य से 5% अधिक बारिश मिली है।

मानसून की रेखा अब एक बार फिर मध्य भारत की तरफ बढ़ रही है। इसके प्रभाव से अगले 4 या 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है।

आगामी बारिश के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में जो भी बारिश की कमी देखी जा रही है वह पूरी हो जाएगी। मानसून की रेखा 27 जुलाई से एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेंगी तथा गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर पहुंच जाएगी। उस दौरान मध्य भारत में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी परंतु हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा जारी रहेगी। जुलाई का महीना छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए वर्षा के लिहाज से बहुत ही अच्छा साबित होगा। स्काईमेट का अनुमान है कि अगस्त के महीने में भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत को अच्छी बारिश मिलती रहेगी।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: