[Hindi] लखनऊ, बरेली, कानपुर में बारिश, कहीं-कहीं पड़ सकते हैं ओले

January 27, 2017 4:02 PM|

Rain in Lucknowपंजाब,हरियाणाऔरदिल्लीसहित उत्तर भारत के मैदानी भागों को भिगोने के बाद बारिश के निशाने पर अब हैउत्तर प्रदेश। हालांकि इस बारिश को रबी फसल के लिए बेहद अच्छा बताया जा रहा है। राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार की सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।लखनऊ,बरेली, फुर्सतगंज,गोरखपुर,वाराणसी,इलाहाबादऔरकानपुरमें सुबह से ही गरज के साथ वर्षा रिकॉर्ड की गई है। कानपुर में लंबे इंतज़ार के बाद हुई इस बारिश ने शहर के कई इलाकों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। फिलहाल 10 बजे से बारिश में ब्रेक लगी है।

स्काइमेट के अनुसारराजस्थानपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पहुँच गया है। इस सिस्टम से बिहार तक एक ट्रफ बनी हुई है। इन दोनों सिस्टमों के चलते उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने करवट ली है और कई जगहों पर बारिश के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के लगभग सभी भागों में शुक्रवार को दिन भर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

कुछ स्थानों पर इस दौरान भारी बारिश होने जबकि कहीं-कहीं ओले पड़ने की भी संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों तक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बादल छँटने से धूप का प्रभाव भी देखा जा सकता है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश बंद हो जाएगी जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार की सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती। इन भागों में भी धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कई भागों में अगले 48 घंटों के पश्चात कोहरे की वापसी के भी आसार हैं।

Image credit: Dainik Bhaskar

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: