[Hindi] पाकिस्तान के कराची में अगले 2 दिनों तक होती रहेगी बारिश, सितंबर के दूसरे सप्ताह में भी अच्छी बारिश के आसार

August 28, 2019 4:09 PM|

Rain in Karachi

कराची में पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम जैसी स्थिति बनी हुई थी। लेकिन, आज यानि 28 अगस्त को कराची में हल्की बारिश देखी गई है। यह बारिश, सौराष्ट्र और कच्छ के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के मौजूदगी के कारण देखने को मिल रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कराची में 29 और 30 अगस्त को भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। हालांकि, उस दौरान बारिश की तीव्रता हल्की से मध्यम रहने की संभावना है।

लेकिन, कराची के लिए सितंबर महीने की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ होगी। तक़रीबन शुरूआती एक सप्ताह तक शहर में बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि होने की संभावना है।

बारिश का अगला दौर 7 सितंबर के आसपास शुरू होने की संभावना है। क्योंकि एक निम्न दबाव जो राज्य की ओर बढ़ रहा है। इस मौसम प्रणाली के कारण कराची व इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखी जायेगी।

Also, Read In English: Rain in Karachi to continue until August 30, another rainy spell around September 7

हालांकि, ऊपर बताये गए मौसमी सिस्टम के कारण सबसे पहले भारतीय राज्य गुजरात में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, बारिश की गतिविधियों दक्षिणी सिंध के कुछ हिस्सों सहित हैदराबाद, बादिन, छोर, नवाबशाह, पैड इडान में भी देखा जा सकता है।

Image credit: Geo.Tv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: