[Hindi] दिल्ली एनसीआर में 5 और 6 जनवरी को बारिश की उम्मीद, शीतलहर की वापसी उसके बाद

January 2, 2019 1:16 PM|

Delhi Winter Rains

इस सीजन में दिल्ली एनसीआर से सर्दियों की बारिश लगभग अनुपस्थित रही। हालांकि दिसंबर में दो मौकों पर बहुत हल्की बारिश देखि गयी थी लेकिन इसका मौसम पे कोई प्रभाव नहीं देखा गया। मगर अब, राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत में कुछ बारिश की उम्मीद है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। हालांकि वर्षा की तीव्रता पहाड़ियों पर अधिक और मैदानों पर कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा हल्की वर्षा दर्ज की गयी। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में कोई गतिविधि नहीं देखी गयी, लेकिन हवा के पैटर्न में बदलाव के साथ, न्यूनतम तापमान ने सर्द रातों से राहत दी है।

बुधवार सुबह, सफदरजंग में न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले दिन की तुलना में 2.5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है।

बहुत जल्द एक और पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ियों को 4 जनवरी को प्रभावित करने लगेगा। यह पिछले की तुलना में मजबूत प्रणाली होगी और सप्ताहांत तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश देने के लिए भी जिम्मेदार होगा। 5 और 6 जनवरी के आसपास, दिल्ली के कई स्थानो में हल्की बारिश के साथआसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की तीव्रता राजधानी में अधिक नहीं होगी लेकिन इससे दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आएगी। हम इन दो तारीखों पर ठंडे दिन की स्थिति की भी उम्मीद कर सकते हैं।

बारिश के साथ साथ हम कोहरे के वापसी की उम्मीद करते हैं। अगले सप्ताह से कई क्षेत्रों में घना कोहरा देखा जा सकता है।

दिसंबर के महीने में, हमने दिल्ली में मौसम के दो अलग-अलग रंगों को देखा। महीने की शुरुआत गर्म नोट पर हुई थी, विशेष रूप से पहले कुछ दिन काफी गर्म थे, लेकिन अंततः ठंडे क्षेत्र में प्रवेश कर गया ओर दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखि गयी।

दिसंबर की शुरुआत में, दिन गर्म थे, जिसमें पारा 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहाथा। मगर महीने के अंत तक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया था। हम कह सकते हैं कि कम से कम वर्षा के साथ तापमान औसत से कम था। दिसंबर के महीने में सिर्फ दो दिन हीबारिश हुई जो की मात्र 1 मिमी ही थी।

18 दिसंबर के बाद से, न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस और उससे नीचे के निशान को छूने लगा, जो कीकई दिनों तक जारी रहा। जबकि, 29 दिसंबर को दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात देखी गई,जिसमें न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अपवाद यह है कि हमने घना कोहरा एक दिन भी नहीं देखा, जो की आम जीवन को प्रभावित कर सकता, सड़क, रेल और हवाई यातायात को प्रभावित कर सकता था। हालांकि, कोहरे को केवल एक दो स्थानो में ही देखा गया।

जनवरी का महीना बारिश का होता है और यह दिसंबर की तुलना में बारिश की मात्रा को दोगुना कर देता है। जनवरी महीने में सामान्य बारिश 19.3 मिमी है, जबकि दिसंबर में 9.4 मिमी है। जनवरी मेंन्यूनतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड करता है जिसमें औसत न्यूनतम 7.6°C है और अधिकतमतापमान 20.5°C होता है।

जनवरी का महीना, बारिश और प्रदूषकों के कारण अधिक कोहरा देखता है। दृश्यता के मामले में जनवरी सबसे कठोर महीना है। प्रदूषण का स्तर में भी बढ़ोतरी देखी जाती है क्योंकि इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सबसे कम होता है।

Image Credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: