[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों तक वर्षा के आसार

May 31, 2017 3:47 PM|

Punjab haryana rain_Hindustan Times 600उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में एक बार फिर से मौसम सक्रिय हो गया है।पंजाबसे लेकर पश्चिमीउत्तर प्रदेशतक प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने के आसार हैं, पंजाब के उत्तरी भागों विशेषकरलुधियाना,जालंधरऔर आनंदपुर साहिब में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है जिसके चलते दिन के तापमान में व्यापक रूप में गिरावट दर्ज की गई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय उत्तर भारत के हिमालयी भागों के पास से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरीराजस्थानऔर इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके अलावा चक्रवाती सिस्टम से उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी भारत तक एक ट्रफ बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी और पर्वतीय राज्यों में नम हवाएँ पहुँच रही हैं।

उत्तर भारत में आ रही आर्द्र हवाओं के चलते वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है जिससे बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना है। पंजाब के कुछ हिस्सों के साथ, चंडीगढ़,हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और हवाओं के साथ प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। इस बदलाव के साथ तापमान नियंत्रण में रहेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा

राजस्थान के अलवर में बुधवार की दोपहर में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सीकर औरजयपुरसहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज़ हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून वर्षा के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है। जयपुर सहित पूर्वी हिस्सों में अच्छी वर्षा हो सकती है जबकि शेष भागों में वर्षा में कुछ कमी आने का अनुमान है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: