[Hindi] छत्तीसगढ़ में होगी बारिश; मध्य प्रदेश में जारी रहेगा लू का प्रकोप

May 15, 2018 2:00 PM|

Rain in Chhattisgarh

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस बार प्री-मॉनसून गतिविधियां अब तक काफी कम हुई हैं। दोनों राज्यों विशेषकर मध्य प्रदेश में अधिकांश समय मौसम शुष्क रहा है जिसके चलते अधिकतर इलाकों में लोगों को तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप भी बना हुआ है।

बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की जबकि छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। रविवार की सुबह 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे के बीच अम्बिकापुर में 2 मिलीमीटर, बिलासपुर में 3.2 मिमी, दुर्ग में 1.4 मिमी, पेंडरा में 1.9 मिमी और रायपुर में 2.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

दूसरी ओर पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहा। इसके चलते मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी लू का प्रकोप जारी है। नौगांव, खजुराहो, दमोह, सागर, राजगढ़, दतिया में पिछले कई दिनों से लोग प्रचंड गर्मी से त्रस्त हैं क्योंकि इन स्थानों पर लू का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बेतुल में 42.4 डिग्री, भोपाल में 42.8 डिग्री, गुना में 43.5 डिग्री, ग्वालियर में 44.5 डिग्री, इंदौर में 41.5 डिग्री और जबलपुर में 43.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

[yuzo_related]

आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू जारी रहेगी क्योंकि इन भागों में पाकिस्तान और राजस्थान से होते हुए गर्म तथा शुष्क पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी। और बारिश होने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर पूर्वी मध्य प्रदेश में दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम से नम हवाएँ चलेंगी जिससे यहाँ मौसम कुछ राहत भरा होगा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp

 

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान रायपुर, जगदलपुर और बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। छत्तीसगढ़ से सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में भी एक-दो जगह हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी से किसी भी राहत की संभावना नहीं है।

Image credit: Patrika.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: