[Hindi] बिहार में काफी दिन बाद दिखी मॉनसून की वर्षा, बढ़ सकती है बारिश की तीव्रता

September 13, 2019 6:39 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>बिहार में लंबे समय तक शुष्क मौसम रहने के बाद राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरूहो गई है। इस समय तक बिहार में 23 प्रतिशत बारिश की कमी है।

गुरुवार सुबह 8.30 बजे सेपिछले 24 घंटों में बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम में बारिशदेखने को मिली। इस दौरान, भागलपुर में 7.3 मिमी, फारबिसगंज में 7.4 मिमी, गया में 2.6 मिमी, मुज़फ़्फ़रपुर में 3.7 मिमी, पटना में 3.5 मिमी, पूर्णिया में 8.8 मिमी और सुपौल में 2.4 मिमी बारिश की अच्छी मॉनसून बारिश दर्ज हुई।

दक्षिणी उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे आसपास के भागों पर पिछले कुछ समय से एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा,मॉनसून ट्रफ की पूर्वी छोर भी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही हैजिसके कारण दक्षिण-पूर्वी उमस भरी हवाएँ बंगाल की खाड़ी से बिहार की ओर बह रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून ट्रफ का पूर्वी छोर अब उत्तर दिशा में बढ़ेगा जिसके कारणअगले 48 घंटों के दौरान राज्य में बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी की उम्मीदहै। इसके अलावा, 17 सितंबर तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण गरज और धूल भरी आँधी के साथ बारिश की संभावनाएं बनी रहेगी।

Also, Read In English:Bihar Rains: Patna, Bhagalpur, Champaran, Darbhanga, Kishanganj, Purnea to observe rain

इसके बाद, बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी, लेकिन एक-दो स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी। इस बारिश के बाद, राज्य में बारिश की कमी में सुधार की उम्मीद है।

Image Credit: hindustantimes 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: