[Hindi] बिहार में जल का जंजाल, नवरात्रि में बाधा बनेगी बारिश

October 4, 2019 11:17 AM|

floods in Bihar

बिहार में स्काइमेट द्वारा किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक ही भारी बारिश सेबाढ़ का कहर जारीहै। राज्य में थोड़े समय के लिए बारिश रुकने के बाद अब फिर से बारिश का तांडव शुरू हो गया है।

यह हैं बारिश के कारण

इस समय झारखंड तथा उससे सटे बिहार के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा भी पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए पूर्वोत्तर भारत की ओर जा रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह दोनों मौसमी सिस्टम अगले दो दिनों तक राज्य में सक्रिय रहेगा। जिसके कारण राज्य में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग स्थानों पर अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। अभी तक के मौसमी मॉडल के अनुसार राज्य में भारी तथामूसलाधार बारिशकी कोई संभावना नहीं है।

बिहार में हाल में हुई भारी बारिश के कारण जलभराव अभी तक कम नहीं हुआ है और आगामी बौछारें इस स्थिति को और खराब कर सकती है। जो इलाके पहले से ही जलमग्न हैं उनके लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। हमारा अनुमान है कि राज्य में यह स्थिति अगले सप्ताह तक जारी रहेगी।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

राजधानी पटना सहित कई अन्य क्षेत्रों में फिर से मध्यम बारिश पड़ सकती है। आंशिक रूप से आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही राज्य में यह स्थितियाँ देखी जाएगी।

Also, Read In English: Bihar floods: Situation to remain grim for another week as more rains to lash Patna and Gaya

गंगा नदी में पहले से ही जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और अधिक बारिश होने की संभावना को देखते हुएजल स्तर में और वृद्धि होने की उम्मीदहै।

Image Credit: Prabhat Khabar

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: