[Hindi] ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान

February 6, 2020 4:03 PM|

rain in Odisha

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशाके कुछ जिलों में बीते दो तीन दिनों बारिश हो रही है। इस दौरान मुख्य रूप से हल्की बारिश हो रही है। हालांकि कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है।

स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान कलिंगापट्टनम में 39 मिमी बारिश दर्ज की गई। कटक में 14 मिमी, भुवनेश्वर में 2 मिमी, गोपालपुर में 5 मिमी, पुरी में 6 मिमी और चांदबाली में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि बंगाल की खाड़ी पर बने विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत मध्य भारत के भागों में नमी बढ़ रही है। इसके अलावा झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा भी बन गई है जिससे इन भागों में हो रही वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

उम्मीद है कि तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश हो सकती है। ओडिशा के आंतरिक भागों में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। बारिश के अनुकूल मौसम अगले 48 घंटों तक बना रहेगा।

English Version: Odisha and Andhra Pradesh to continue receiving rains for the next few days

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इन भागों में बारिश की गतिविधियां अगले 48 घंटों तक जारी रहेंगी। इसके बाद मौसम की गतिविधियां कम होने लगेंगी क्योंकिकंफ्लुएंस जोनकमजोर होने लगेगा। तापमान की बात करें तो रात में पारा सामान्य से ऊपर रहेगा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

Image credit: You Tube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image