Skymet weather

[Hindi] उत्तर भारत में गर्मी और उमस से मिली राहत

May 14, 2015 4:42 PM |

Rain Delhi First postउत्तर भारत में लोग जब भीषण गर्मी और उमस से त्रस्त थे, ऐसे में बीते 24 से 48 घंटों के दौरान हुई बारिश ने काफी राहत दी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हुई बारिश से पारा काफी नीचे आ गया। तेज़ हवा के साथ आई आँधी और बारिश से उत्तर भारत के अधिकांश भागों में बुधवार को मौसम सुहावना हो गया। आज भी हल्की हवा और आंशिक बादलों के बीच काफी राहत की उम्मीद है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 40°C से ऊपर चल रहे तापमान के कारण यहाँ लोग भीषण गर्मी महसूस कर रहे थे। इन राज्यों के कई शहर स्काइमेट के सबसे गर्म शहरों की सूची में लगातार बने हुये थे, जहां बुधवार को तापमान घटकर सामान्य या उससे नीचे आ गए। इन भागों में नम और शीतल पूर्वी हवा चल रही है जिससे अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक पारा इसी स्तर पर बना रहेगा।
उत्तर भारत में मौसम की गतिविधि

उत्तरी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र को पश्चिम बंगाल से आने वाली पूर्वी हवा और अरब सागर से उठने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ मजबूत कर रही थीं जिससे उत्तर भारत के भागों में धूल भरी आँधी और गरज के साथ बारिश की ये गतिविधियां हुई। अधिक तापमान के साथ हवा में मौजूद नमीं के चलते बादल बने और बीते 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत का मौसम अचानक बादल गया।

उत्तर भारत में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश

हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश और उसके बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। गत 24 घंटों के दौरान बारिश के आंकड़ों पर नज़र डालें तो हरियाणा के हिसार में 6 मिमी, रोहतक और गुड़गाँव में 16 मिमी, झज्जर में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के सफदरजंग में रेकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार 2.4 मिमी और नोएडा में 9 मिमी वर्षा हुई है।

तापमान में कमी

पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमानों में अच्छी ख़ासी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहे अधिकतम तापमान में एक दिन में ही भरी गिरावट आ गई। उत्तर भारत के कई स्थानों पर दिन में पारे में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में जहां 9 मई को तापमान 42.6 डिग्री था वहीं कल घटकर 35.9°C पर आ गया। 9 मई को ही हिसार में पारा 43°C था जो कल सामान्य से 2 डिग्री कम 38.6°C हो गया था। अमृतसर में 8 मई को 43°C तापमान था, जो 5 दिन बाद यानि 13 मई को लगभग 10 डिग्री घटकर 32°C हो गया।

न्यूनतम तापमान में भी कल 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई। स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम इसी तरह रहेगा। उससे बाद तापमान में धीरे धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। यानि की उत्तर भारत के लोगों के लिए एक और दिन की शुरुआत खुशनुमा सुबह के साथ होगी और दिन भी अपेक्षाकृत कम गरम होगा।

 

Image credit : firstpost

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try