[Hindi] जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 दिसंबर से फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर

December 6, 2019 2:21 PM|

hills

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू व कश्मीरमें मौसम लगभग एक सप्ताह से शुष्क ही बना हुआ है। आगे भी अगले चार से पांच दिनों तक इस क्षेत्र में यह ही हालत बने रहने के आसार हैं।

हालांकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही 10 दिसंबर के आसपास जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद है।

अनुमान है कि, 11 दिसंबर को जम्मू व कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों हो सकती है। साथ ही, लद्दाख और उत्तराखंड में भी छिट्ट-पुट्ट बारिश देखने को मिलेगी। सभी पहाड़ी राज्यों में 12 दिसंबर तक मौसम की गतिविधियों में वृद्धि होने की उम्मीद है जो 13 दिसंबर तक जारी रहेंगी।

सिर्फ पहाड़ी क्षेत्र ही नहीं, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जाएगा। स्काइमेट विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 और 13 दिसंबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

वर्षा की गतिविधियों के कारण, दिन का तापमान पहाड़ियों और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में और अधिक गिर सकता है। जबकि हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू व कश्मीर के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य देखा जा रहा है और दिन के तापमान में भी कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान,गुलमर्गमें न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम -5.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड -3.1 डिग्री सेल्सियस,श्रीनगर -3 डिग्री सेल्सियस, लेह -15 डिग्री सेल्सियस, कल्पा -1 डिग्री सेल्सियस, केलोंग में 8.6 डिग्री सेल्सियस और मनाली में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

पश्चिमी हिमालय के सभी पर्वतीय राज्यों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश देखी गई है। जहां उत्तराखंड में 30 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 41 प्रतिशत तो जम्मू और कश्मीर में 157 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

English Version:  Another round of rain and snow in Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh from Dec 10

तो, हम कह सकते हैं कि सभी पहाड़ी राज्यों में अच्छी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियाँ हुई हैं। अक्टूबर के महीने में लगातार चार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी वर्षा ओर बर्फबारी देखने को मिली है।

Image credit: Dna India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image