[Hindi] जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में थमी बारिश और बर्फबारी; अगला स्पेल 4 मार्च से

March 1, 2020 2:47 PM|

उत्तर भारत की पहाड़ियों पर पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है और कहीं पर बारिश तथा बर्फबारी देखने को मिली है। जिस पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान हिमपात हुआ है वह धीरे-धीरे आगे आगे बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कल काफी जगहों पर बारिश हुई है।हालांकि भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को नहीं मिली है। लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ भले ही पूर्वी दिशा में जा रहा है लेकिन अगले 12 घंटों तक पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दे सकता है। अगले 12 घंटों के दौरान मुख्यतः लद्दाख, पूर्वी हिमाचल और पूर्वी उत्तराखंड के भागों में ही गतिविधियां संभावित हैं।

English Version:After days of rains and snow, activity to subside in hills today

वर्तमान मौसमी सिस्टम के कारण हो रही बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं होगा। यातायात पर भी विपरीत प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। आज शाम या रात से समूचे पहाड़ी क्षेत्र में मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जबकि अधिकतम तापमान कल से ऊपर जाएगा।

3 या 4 मार्च से बारिश और बर्फबारी की होगी वापसी

उत्तर भारत में अगला पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 मार्च के बीच दस्तक दे सकता है, जिसके कारण फिर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में अधिकांश जगहों पर अच्छी वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना नजर आ रही है।

अनुमान है कि आगामी सिस्टम जम्मू कश्मीर में श्रीनगर, वैष्णो देवी, हिमाचल प्रदेश में शिमला, बिलासपुर, उना, चंबा, उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर वर्षा और हिमपात की गतिविधियां दे सकता है। इन भागों में बारिश और बर्फबारी 4 से 7 मार्च के बीच देखने को मिल सकती है।

Image credit:  The Hindu Business Line

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: