[Hindi] उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना

January 21, 2020 11:48 AM|

panjab

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के करीब पहुँच गया है। इसके प्रभाव से ना सिर्फ पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी बल्कि मैदानी इलाकों में भी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर भारत के भागों में मौसम पहले से ही बदल गया है। पंजाब और हरियाणामें बीते 24 घंटों में गरज के साथ बारिश दर्ज हुई है। चंडीगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।

मौसम बदलने के साथ उत्तर भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज उत्तरी पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।मुख्य रूप से चंडीगढ़, नवाशहर, रूपनगर और पठानकोट के प्रभावित होने की संभावना है। अनुमान है कि दोनों राज्यों के उत्तरी जिलों में अगले 24 से 36 घंटों तक बारिश के आसार बने रहेंगे।

जिस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है 22 जनवरी की शाम तक पूर्वी दिशा में चला जाएगा जिससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का रास्ता साफ हो जाएगा। यह हवाएँ मैदानी भागों को फिर से प्रभावित करेंगी जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

आमतौर पर सर्दियों के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के भागों पर आते रहते हैं लेकिन साल 2019-20 की सर्दियों में सामान्य से अधिक बार और अधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आए हैं जिसके चलते पंजाब और हरियाणा में भी सामान्य से अधिक वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली हैं।

English Version : Chances of more rain and hailstorm in North Punjab and Haryana today

Image credit: Hindustantime

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on: