[Hindi] अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में जारी रहेगी बारिश और ओलावृष्टि

November 27, 2019 1:41 PM | Skymet Weather Team

हरियाणा की तरह, पंजाब में भी कल शाम से ही मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। दक्षिणी जिलों में कुछ जगहों में ओलावृष्टि कि गतिविधियों भी देखी गई।

स्काईमेट के पास उपलब्ध बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पटियाला में मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे के अंतराल में चंडीगढ़ में 15 मिमी और लुधियाना में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये गतिविधियाँ पश्चिमी हिमालय पर बने पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा पर स्थित हवाओं के चक्रवात के कारण हुई थीं। दोनों प्रणालियों के 24 घंटे तक बने रहने कि उम्मीद है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना है।

हमारे मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज पंजाब में गरज के साथ अधिक बारिश होने का संभावना है। अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में दिनभर बारिश जारी रहने की उम्मीद है। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं।

कल तक, पश्चिमी विक्षोभ तथा हवाओं का चक्रवात कमजोर हो जाएगा। जिसके बाद बर्फ से ढंके हिमालय के पहाड़ों से ठंडी हवाओं के प्रवाह फिर से शुरू हो जाएगा। नतीजतन, न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आएगी।

Also Read In English -  Patiala records heavy rain of 50 mm, expect more showers in Amritsar and Jalandhar today

साथ ही, सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की स्थिति भी कुछ जगहों पर देखने को मिलेगी।

Image credit:  The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

OTHER LATEST STORIES