[Hindi] अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में जारी रहेगी बारिश और ओलावृष्टि

November 27, 2019 1:41 PM|

amritsar rains (2)

हरियाणा की तरह, पंजाब में भी कल शाम से ही मध्यमसे भारी बारिश दर्ज की जा रही है। दक्षिणी जिलों में कुछ जगहों में ओलावृष्टि कि गतिविधियों भी देखी गई।

स्काईमेट के पास उपलब्ध बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पटियाला में मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे के अंतराल में चंडीगढ़ में 15 मिमी और लुधियाना में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये गतिविधियाँ पश्चिमी हिमालय पर बने पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा पर स्थित हवाओं के चक्रवात के कारण हुई थीं। दोनों प्रणालियों के 24 घंटे तक बने रहने कि उम्मीद है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना है।

हमारे मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज पंजाब में गरज के साथ अधिक बारिश होने का संभावनाहै। अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में दिनभर बारिश जारी रहने की उम्मीद है। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं।

कल तक, पश्चिमी विक्षोभ तथा हवाओं का चक्रवात कमजोर हो जाएगा। जिसके बाद बर्फ से ढंके हिमालय के पहाड़ों से ठंडी हवाओं के प्रवाह फिर से शुरू हो जाएगा। नतीजतन, न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आएगी।

Also Read In English -  Patiala records heavy rain of 50 mm, expect more showers in Amritsar and Jalandhar today

साथ ही, सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की स्थिति भी कुछ जगहों पर देखने को मिलेगी।

Image credit:  The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on: