[Hindi] बाड़मेर में धूलभरी आंधी और बारिश के कारण पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत

June 24, 2019 5:09 PM|

rajasthan-barmer- Dust storm

राजस्थान के कुछ भागों में कल आँधी-तूफान की घटनाएँ देखने को मिलीं। इसका सबसे बड़ा नुकसान बाड़मेर में हुआ, जहां आँधी की चपेट में आने से एक पंडाल के गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 50 से अधिक लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि घटना के दौरान लोग पंडाल में रामकथा सुनने के लिए इकट्ठा हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, शाम 04:30 बजे के आस-पास आये तेज़ हवाओं के झोंके और बारिश के कारण पंडाल उखड़ गया। जिसमे पंडाल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पंडाल गिरने के कारण 14 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।"

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, जो कि अरब सागर से इन इलाकों में नमी बढ़ा रहा था, तथा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा के तापमान से, यहां धूलभरी आंधी और बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल बन गयीं।

मौसम जानकारों का मानना है कि बाड़मेर में यह घटना तेज़ धूलभरी आंधी और बारिश के कारण हुई है। घटना के दौरान की रफ्तार 90 किमी/घंटा थी। इसके अलावा बारिश ने स्थितियां और ज्यादा बिगाड़ दी। बाड़मेर में बीते 24 घंटों के दौरान 17-18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बाड़मेर में अचानक हुईबारिशऔर आसमान में बादल के कारण यहां केतापमान में कुछ कमीहोने के आसार हैं। हालांकि आज यानि 24 जून को भी यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन धूलभरी आंधी और तेज़ हवाएं चलने की संभावना कम है।

Also Read In English: Rajasthan:Rain and dust storm claim 14 lives and leave 50 injured as pandaal collapses in Barmer

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना में मृतकों के परिवारवालों को 5 लाख तथा घायलों के परिवारवालों को 2 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: