[Hindi] समूचे पूर्वी भारत में जारी रहेगी प्री-मॉनसूनी बारिश

May 11, 2016 5:47 PM|

Bihar-rain उत्तरीबिहारऔर आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ हीपंजाबऔर आसपास के भागों पर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से निकलकर रही ट्रफ रेखा भी इसके बीच से गुजर रही है।

स्काइमेट ने जैसा पूर्वानुमान लगाया था, देश के पूर्वी राज्यों में मंगलवार को अच्छी बारिश देखने को मिली है। बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगालऔरओड़ीशामें दोपहर के बाद से धूलभरी आँधी चलनी शुरू हो गई थी। शाम के समयपटनासहित पूर्वोत्तर बिहार के अन्य भागों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राज्यों में इस तरह की प्री-मॉनसूनी गतिविधियों को काल बैसाखी कहते हैं।

झारखंड के जमशेदपुर औररांचीमें भी बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में अच्छी प्री-मॉनसूनी वर्षा से मौसम में बदलाव आया है। देश के पूर्वी राज्यों में अधिकांश स्थानों पर लोग कुछ दिनों पहले भीषण गर्मी से त्रस्त थे। बारिश के इस दौर से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बीते 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई बारिश के आंकड़े:

Rain in East India

 

 

मॉनसून के समय पूर्व आगमन और सामान्य से अधिक मॉनसूनी बारिश की संभावना के बीच अनुमान है कि देश के पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान अच्छी प्री-मॉनसूनी बारिश जारी रहेगी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी जबकि कहीं-कहीं अच्छी बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

Image Credit: Indianexpress

 

 

author image