[Hindi] महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी बारिश, गिरेगा पारा

March 1, 2016 5:27 PM|

Rain in Maharashtraमहाराष्ट्रके अधिकांश हिस्सों में बीते एक सप्ताह से कुछ न कुछ बारिश हो रही है लेकिन तापमान अभी गिरने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि यह सामान्य से अधिक बना हुआ है। विदर्भ में 26 फरवरी से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। विदर्भ के साथ-साथ मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी अच्छी वर्षा हुई है।

इस समय दक्षिण-पश्चिमीमध्य प्रदेशसे दक्षिणी कोंकण-गोवाऔरकर्नाटकतक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इस ट्रफ के प्रभाव से महाराष्ट्र के ऊपर एक कोन्फ़्लुएन्स जोन विकसित हो गया है। इन मौसमी सिस्टमों की बदौलत महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं।

यहाँ पर दो अलग-अलग दिशा से हवाओं का प्रवाह है। एक ओर उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएँ आ रहीं हैं तो दूसरी तरफ बंगाल की खड़ी से आर्द्र और गर्म हवाएँ यहाँ पहुँच रही हैं। इन दोनों हवाओं की प्रकृति अलग-अलग है और इनके आपस में मिलने से मौसमी हलचल हो रही और यहाँ पर बादल बने हुए है।

स्काइमेट का अनुमान है कि महाराष्ट्र के लगभग सभी भागों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। विदर्भ में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम होगी जबकि मध्य महाराष्ट्र में अच्छी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

दिन के तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक बने हुए हैं। लेकिन लगातार बने बादलों और बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और यह सामान्य या सामान्य से भी नीचे आ जाएगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में विशेष कमी की संभावना नहीं है बल्कि आसार हैं कि यह सामान्य से कुछ अधिक बना रहेगा।

अच्छी वर्षा वाले क्षेत्रों का विवरण नीचे दिया गया है:

1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Image credit: indianexpress

 

 

 

 

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: