[Hindi] महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

October 4, 2019 5:54 PM|

lighta rain mp (2)

महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 24 घंटे के अंतराल में गुरुवार सुबह 8:30 बजे से सोलापुर में 27 मिमी, सांगली 7 मिमी और कोल्हापुर में 6 मिमी की बारिश दर्ज हुई है । वर्षा के आंकड़े की बात करे तो मराठवाड़ा में पूरे सीज़न में सबसे अच्छी वर्षा दर्ज हुई हैं, जहां पूरे मानसून में कम वर्षा देखने को मिली थी।

स्क्यमेट मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पुणे शहर में अगले दो से तीन दिनों के दौरान सुहावने मौसम की वजह से हल्की से मध्यम बारिश के साथ बूंदा बांदी बारिश होने की आशंका है हालाँकि, ये बारिश स्थानीय होगी।

बता दें की, 8 अक्टूबर के आसपास उत्तर आंतरिककर्नाटक और महाराष्ट्रके सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिससे दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधिया बढ़ सकती हैं।

यह मौसम प्रणाली से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसमें कोंकण और गोवा के सिंधुदुर्ग, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश कम होने की आशंका है।

मुम्बई का मौसम पिछले कुछ समय से लगभग शुष्क चल रहा था, जिससे तापमान का स्तर बढ़ गया था। हालांकि, सपनों के शहर के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ अच्छी वर्षा देखने को मिली हैं।

मौसम पूर्वानुमान है की आने वाले 4 से 5 दिनो में रुक-रुक कर और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बने होने के कारण 8 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

Also read in English: Probable Cyclonic Circulation to revive rains in Maharashtra around Oct 8, on and off rains to continue until then

हालांकि दक्षिणपश्चिम मानसून महाराष्ट्र में सामान्य से ज़्यादा बारिश समाप्त हो गई है लेकिन मानसून के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूखे मौसम की शुरुआत हुई। और अक्टूबर की शुरुआत में केवल कुछ जिलो में रुक -रुक कर और हल्की बारिश देखने को मिली है।

Image Credit :  The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो :

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: