[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक (12 से 18 नवंबर) मौसम पूर्वानुमान और किसानों के लिए फसल सलाह

November 13, 2019 7:04 PM|

Punjab Weekly weather Forecast

पंजाब में सर्दियों में अक्सर बारिश देखने को मिलती। खासकर जब भी जम्मू कश्मीर और लद्दाख पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यानि WD आता है तो पंजाब के भी कुछ जिलों में वर्षा होती है।

हालांकि बात अगर 12 से 18 नवंबर के बीच एक सप्ताह के दौरान पंजाब के मौसम की करें तो शुरुआती दो दिन पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा।

उसके बाद एक सक्रिय WD कश्मीर पर आएगा जिससे 14 और 15 नवंबर को पंजाब के ज़्यादातर भागों में बादल छाने की संभावना है।

लेकिन बारिश के आसार फिलहाल पश्चिमी भागों में ही दिखाई दे रहे हैं। यानि 14 और 15 नवंबर को गुरदासपुर, अमृतसर, तरण तारण, कपूरथला, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट, फ़ाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और आसपास के हिस्सों में बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।

दूसरी ओर लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर, रूपनगर सहित पूर्वी पंजाब में मौसम शुष्क ही रहेगा। लेकिन 16 नवंबर के बाद जब पहाड़ों से बर्फीली हवाएँ आएंगी तो पूरा पंजाब प्रभावित होगा क्योंकि तापमान में तेज़ी से गिरावट होगी और सर्दी अचानक बढ़ जाएगी।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

अब जानते हैं कि फसलों पर क्या होगा इस मौसम का असर

फलों के पौधों के साथ इंटरक्रॉप लगाने के लिए उपयुक्त समय है। सेंजी, मटर व उड़द आदि फसलें इंटरक्रॉप के तौर पर लगाई जा सकती हैं। इंटरक्रॉप व मुख्य फसलों में सिंचाई अलग अलग दें।

गेहूँ की बुआई भी जारी रख सकते हैं। गेहूँ की अच्छी किस्में हैं...PBW-343, PBW-1 ZN, PBW-725, HD-2967 व HD-3086 आदि। इनमें से कोई किस्म चुन सकते हैं। बिजाई के लिए हैप्पी सीडर का प्रयोग करें।

इस मौसम में बेर में फल झड़ने की समस्या हो सकती है, इसके नियंत्रण हेतु NAA का छिड़काव 15 ग्राम प्रति 500 लीटर पानी की दर घोल बना कर करें।

Image Credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: