[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

June 4, 2019 11:00 AM|

Northwest India Weather

उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस बीच पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बौछारें रिकॉर्ड हुई जबकि,राजस्थान के चूरू मेंभी पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज हुई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश के लिए परिस्थितियाँ फिर से अनुकूल होती जा रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक ताजापश्चिमी विक्षोभहिमालय के पश्चिमी भागों पर मौजूद है। इसके कारण एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के भागों पर बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के अलावा, बंगाल की खाड़ी से उमस भरी हवाएं भी चल रही है।

इन मौसम प्रणाली के संयुक्त प्रभाव से, पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तरी राजस्थान, हरियाणा औरदिल्ली-एनसीआरके अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हालांकि पहले से ही, राजस्थान के कुछ अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। इन इलाकों में प्री-मॉनसूनी गतिविधियां कल तक जारी रहेंगी। इसके बाद, बारिश का असर इस क्षेत्र पर लगभग समाप्त हो जायगा।

Also Read In English: Dust storm followed by light rain in Punjab, Haryana, Rajasthan, Delhi and NCR area

इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएँ उत्तर-पश्चिमी राज्यों में नमी ला रही हैं। इन मौसम प्रणाली के कारण, उत्तर पश्चिमी राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार हैं।

जिसके कारणतापमान में और भी गिरावटआएगी। हालांकि पहले से ही, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की वजह से पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लू की स्थिति में गिरावट आई है।

आगामी बारिश और धूल भरी आंधी के कारण, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में चल रही भीषण गर्मी और लू ख़त्म होने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान के श्री गंगानगर, चुरू और हनुमानगढ़ का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। हालाँकि इन जगहों पर गर्मी की लहर की स्थिति से तत्काल राहत नहीं मिलेगी।

Image Credit:News On AIR

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: