Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आज होगी बारिश; दिन में सामान्य से कम रहेगा तापमान

February 29, 2020 11:16 AM |

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा के ज़्यादातर शहरों पर बादल छाए हुए हैं। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी जल्द ही बादल पहुंचेगे। लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई हिस्सों में पहले ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अमृतसर में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित चक्रवती क्षेत्र पंजाब और हरियाणा पर है। इस सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इन्हीं मौसमी सिस्टमों के कारण मैदानी राज्यों में बारिश के अनुकूल बना है मौसम।

उम्मीद है कि पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में आज भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। धीरे-धीरे बारिश दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ जाएगी। हालांकि दिल्ली में छिटपुट वर्षा की ही उम्मीद है। यानि राजधानी के लोगों को तेज़ बारिश नहीं दिखेगी।

English version: Punjab, Haryana, Uttar Pradesh, Delhi to receive rains today

मैदानी इलाकों में बारिश की तीव्रता सबसे अधिक पंजाब और हरियाणा पर केंद्रित होगी। इन दोनों राज्यों में आज दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। अनुमान है कि आज शाम को उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। जबकि दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

मौसमी सिस्टम कल से आगे बढ़ जाएंगे और कमजोर हो जाएंगे जिससे कल आंशिक बादल भले रहें। बारिश की उम्मीद बहुत कम है। लेकिन मौसम से जुड़े मॉडल के संकेतों को अगर मानें तो दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के दक्षिणी जिलों में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।

मौसम में इस बदलाव से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 3 मार्च से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान फिर से बढ़ेगा।

5 मार्च से फिर लौटेगी बारिश

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 4 मार्च की रात से फिर बारिश की वापसी हो सकती है। अनुमान है कि 5 से 7 मार्च के बीच इन भागों में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। 8 मार्च से दोबारा मौसम साफ हो जाएगा। और होली पर उत्तर भारत में मौसम साफ तथा सुहावना बने रहने की संभावना है।

Image credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try