[Hindi] पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शुरू होने वाला है प्री-मॉनसूनी बारिश का सबसे लम्बा दौर

May 8, 2019 7:16 PM|

पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 3 से 4 मई के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली है। हालांकि उसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। और तापमान भी सामान्य के करीब ही बना हुआ है।

इसके अलावा कल यानि 07 मई को यहां के अधिकांश जगहों का अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। पंजाब के अम्बाला में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री, चंडीगढ़ का तापमान 40.4 डिग्री, अमृतसर में 40.2, पटियाला में 40.2 डिग्री और राजस्थान के श्री गंगानगर में 45.6 डिग्री और चूरू में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन इलाकों में आज और कल यानि 09 मई को भी तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगी। हालांकि 10 मई से अगले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 10 से 12 मई के दौरान गरज, आकाशीय बिजली और धूलभरी आंधी के साथ बारिश की गतिवधियां होने की उम्मीद है।जबकि 13 से 16 मई के बीच, इन मौसमी गतिविधियों की तीव्रता और फैलाव बढ़ने के कारण यहां अधिकांश भागों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की इन हलचलों के 17 मई तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में भी 10 से 12 मई तक बारिश होने के आसार हैं।

बारिश की यह गतिविधियां सबसे पहले उत्तरी भारत के पहाड़ी भागों पर देखने को मिलेंगी। जहां पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं और इसके कारण उत्तरी मैदानी भागों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बन रहे हैं।

इस दौरान, इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट के साथ-साथ गर्मी और लू से निजात मिलने के आसार हैं। तापमान सामान्य से नीचे गिरकर 35 डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। बारिश के रूप में होने वाली इन प्री-मानसून गतिविधियों का दौर लम्बा चलने के साथ ही इनका विस्तार भी अधिक होने की उम्मीद है।

Also Read In English:Punjab, Haryana, North Rajasthan all set to witness longest Pre Monsoon rain epsiode of season

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में यह प्री-मानसून गतिविधियां अन्य जगहों से अधिक समय तक प्रभावी रहेंगी। इसके अलावा उत्तर भारत में प्री-मॉनसून सीज़न मई महीने से बढ़कर जून के आखिरी या जुलाई के पहले हफ्ते तक बना रह सकता है।

जिसके कारण यहां जून का तापमान मई की इस उमस भरी गर्मी से कमतर रहने की उम्मीद है। जून के महीने में हवा के बदलाव से उत्तर भारत के सटे इलाकों में मानसून की शुरुआत के कारण यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: