Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में प्री-मॉनसून वर्षा ने बदला मौसम; अगले 24 घंटों तक बारिश के आसार

May 3, 2018 2:28 PM |

Chandigarh weather

पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर अच्छी प्री-मॉनसून हलचल देखने को मिली। इन गतिविधियों में धूलभरी आँधी और बादलों की गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान नारनौल में 35 मिमी, करनाल में 8 मिमी, अंबाला में 7.6, चंडीगढ़ में 1.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसी तरह पंजाब में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। आनंदपुर साहिब में 23.6 मिमी, जालंधर में 4 मिमी, पटियाला में 3.2 मिमी, लुधियाना में 1.7 मिमी और पठानकोट में 1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Haryana Punjab rain and lightning

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की यह गतिविधियां उत्तरी राजस्थान और इससे सटे भागों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही हैं। यह सिस्टम अब पूर्वी दिशा में बढ़ गए हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय हरियाणा और इससे सटे राजस्थान पर पहुँच गया है। अगले 24 घंटों तक दक्षिण-पूर्वी हवाएँ भी बनी रहेंगी जिससे अनुमान है कि पंजाब के उत्तरी भागों और हरियाणा के कुछ भागों में अगले 24 घंटों तक प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी।

[yuzo_related]

इस दौरान मुख्यतः अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इन भागों में धूलभरी आँधी और बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस बीच दोनों राज्यों में दिन और रात के तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान गिरकर सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे चला गया है जबकि न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की कमी हुई है।

Image credit: Nyoooz

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try