[Hindi] पंजाब और हरियाणा में आज भी जारी रहेगी धूलभरी आंधी और बारिश

May 10, 2019 1:13 PM|

Weather In Punjab and Haryana

स्काइमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक,बीते24घंटों के दौरान पंजाब के कई जगहों जैसे भटिंडा और पटियाला में हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई।

स्काइमेट के अनुसार,जम्मू-कश्मीर के भागों पर बने एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान पर इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इस मौसम प्रणाली के कारण अगले24घंटों में पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की तीव्रता में वृद्धि की संभावना है।

पंजाब के कई जगहों जैसे अमृतसर,भटिंडा,पटियाला,आनंदपुर साहिब,चंडीगढ़,जालंधर,कपूरथला,लुधियाना और पठानकोट में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

इसके अलावा,अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावनाएं हैं। जो कि पंजाब में उगाई जाने वाली फसलें जैसे कि ज्वार को नुकसान पहुंचा सकती है।

Also read in english -MORE PRE MONSOON RAINS AHEAD FOR PUNJAB, HARYANA TO WITNESS DUST STORM AND RAIN STARTING TODAY

पंजाब की तरह हरियाणा में भी अलग-अलग जगहों पर आज शाम या देर रात तक धूल भरी आंधी और गरज के साथ गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शुरुआत में बारिश की गतिविधियां हल्की तीव्रता के साथ होंगी जबकि11मई के बाद धीरे-धीरे तेज होने के अनुमान हैं।

तापमान की बात करें तो दोनों राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। वहीं,अधिकतम तापमान40डिग्री से नीचे दर्ज किया जाएगा। एक-दो स्थानों पर तो यह आंकड़ा30डिग्री के आसपास भी रिकॉर्ड होने के आसार हैं। जिससे कम से कम अगले एक सप्ताह के लिए मौसम की स्थिति आरामदायक बनी रहेगी। इसके बाद,अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि लू की स्थिति फिर से आने के आसार कम है।

Image credit: Twitter

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: