[Hindi] पुणे में केवल 9 घंटे में हुई 71 मिमी बारिश, अगले 24 घंटे तक जारी रहने की उम्मीद

June 27, 2019 9:19 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>पुणे में मॉनसून की सक्रीय स्थिति के कारण, गुरुवार यानि 27 जून को 71 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यह बारिश सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक यानि 9 घंटे में हुई है। इसके साथ ही, पुणे ने जून के लिए 116.1 मिमी औसत मासिक वर्षा के आंकड़ों को पार कर लिया।

26 जून तक, पुणे में केवल 60.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी लेकिन गुरुवार को हुए बारिश ने पुणे में औसत मासिक वर्षा के आंकड़ों के करीब आने में मदद किया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई मॉनसून 2019: मुंबई में बारिश शुरू, रात तक पकड़ेगी रफ़्तार

इसके बाद बारिश में थोड़ा ब्रेक लग सकता है लेकिन आकाश में तीव्र बादल छाये रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक भारी बारिश के जल्द ही लौटने की संभावना है, क्योंकि पुणे में तेज कन्वेक्टीव क्लाउड मंडराने लगे हैं। अगले 24 घंटों तक पुणे में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद, बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी, लेकिन एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पुणे का मौसम पूरे दिन बेहद सुहावना बना रहा और हम उम्मीद कर सकते हैं कि शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Also Read In English:Active Monsoon triggers 71 mm rain in Pune in 9 hours, surpasses its monthly average

इस मॉनसून के बारिश का कारण पश्चिमी तटीय के साथ आप तटीय ट्रफ रेखा तथा महाराष्ट्र तट से पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है।

पिछले एक सप्ताह से पुणे में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी है लेकिन भारी बारिश अभी नहीं देखी गई है। पुणे में 27 जून को होने वाली 71 मिमी बारिश के साथ यह इस पूरे सीजन में अब तक का पहला भारी बारिश है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम के दौरान,रेन शैडो एरिया होने के कारण पुणे बहुत अधिक बारिश दर्ज नहीं करता है। जब तक कि कोई भी सिस्टम इसके करीबी क्षेत्र से नहीं गुजरता है, तब तक शहर में ज्यादा बारिश नहीं होती है।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: