[Hindi] पुणे में रिकॉर्ड बारिश, महाराष्ट्र में और वर्षा के आसार

November 23, 2015 5:52 PM|

driving_in_the_rainअरब सागर के मध्य-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इससे निकलकर दक्षिणी तटवर्ती गुजरात तक जा रही है। यह ट्रफ दक्षिणी तटीयगुजरातऔरमहाराष्ट्रके मौसम को प्रभावित कर रही है और इन भागों में वर्षा हो रही है। निम्न दबाव से निकल रही ट्रफ के चलते तटीय और मध्य महाराष्ट्र में आर्द्र दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ आ रही हैं जिसके कारण इन भागों में मौसम ने करवट ली है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह ट्रफ रेखा अगले 2-3 दिनों तक सक्रिय बनी रहेगी जिससे मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ राज्य के तटवर्ती भागों में भी वर्षा जारी रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के पश्चात अनुमान है कि यह मौसमी हलचल निष्प्रभावी हो जाएगी जिससे महाराष्ट्र के भागों में बारिश की गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी और राज्य में एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। राज्य में आमतौर पर नवंबर में कोई विशेष बारिश देखने को नहीं मिलती, इस दृष्टिकोण से यह अप्रत्याशित बारिश कही जा सकती है। इस समय महाराष्ट्र में बारिश तभी होती है जब अरब सागर में कोई मौसमी हलचल विकसित हो और वह भारतीय तटों के करीब पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की बात करें तो इसकी तीव्रता सबसे अधिक मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों- पुणे,महाबलेश्वरऔरमालेगांवमें रही। इन भागों के अलावा भी राज्य के कई इलाकों में बीते 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा राज्य केपुणेमें हुई। यहाँ मौसम केंद्र ने रविवार की सुबह 8:30 से बीते 24 घंटों के दौरान 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है, जो विगत 10 वर्षों में किसी 24 घंटों की अवधि के दौरान हुई सर्वाधिक बारिश है।

राज्य के कुछ प्रमुख भागों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के आंकड़े:

Table--Rain in Maharashtra

 

 

 

 

Image Credit: www.trekearth.com

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: