[Hindi] मॉनसून 2019: श्रीलंका के पास पहुंचा मॉनसून, केरल में अभी भी इंतज़ार बरकरार

June 4, 2019 1:01 PM|

Progress of Monsoon 2019

मॉनसून 2019में 3 जून को कुछ प्रगति देखने को मिली, जब यह दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन के कई क्षेत्रों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों के साथ उत्तरी अंडमान सागर में भी इसने दस्तक दी। इससे पहले मॉनसून 18 मई को अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में आया था। उसके बाद से इसकी धीमी प्रगति हुई।

हालांकि मॉनसून की उत्तरी सीमा यानिनॉर्दर्न लिमिट ऑफ मॉनसून(एनएलएम) अभी भी समुद्री भागों में बनी है। लेकिन प्रगति के बाद यह श्रीलंका के दक्षिणी भागों के करीब पहुँच गई है। इसके अलावा अराकान तटों और म्यांमार के डासीन क्षेत्र के भी करीब पहुँच गई है। एनएलएम इस समय पश्चिम में उत्तरी अक्षांश 6°/पूर्वी देशांतर 60°, अक्षांश 6°/देशांतर 70°, अक्षांश 6°/देशांतर 81°, अक्षांश 10°/देशांतर 86°, अक्षांश 13°/देशांतर 89° और अक्षांश 17°/देशांतर 95° के आसपास से होकर गुज़र रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों क अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून के श्रीलंका के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में प्रगति करने के लिए मौसम स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।

आमतौर पर 25 मई तक श्रीलंका के अधिकांश भागों पर मॉनसून का आगमन हो जाता है लेकिन इस बार यह लगभग एक हफ्ते की देरी से चल रहा है और इसमें अभी कुछ समय लग सकते हैं। मॉनसून की अब तक की प्रगति देखते हुए यह कहा जा सकता है किमॉनसून 2019अपने निर्धारित समय से 8 से 10 दिन की देरी से चल रहा है।

जहां तक बात केरल में मॉनसून के आगमन की है तो अब तक भारत के मुख्य भू-भाग पर मॉनसून के आगमन के लिए मौसमी स्थितियाँ अभी भी अनुकूल नहीं बन रही हैं। हालांकि अगले 3-4 दिनों में अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है जो मॉनसून को केरल में लाने में अपनी भूमिका निभाएगा। हालांकि इस सिस्टम से भी दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में बारिश बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है।

मॉनसून के समय और बाद में भी बारिश मुख्यतः तटीय भागों पर ही केन्द्रित रहेगी। दक्षिण भारत के आंतरिक हिस्सों के लिए मॉनसून आगमन धमाकेदार नहीं होने वाला है। आमतौर पर मॉनसून के आगमन के समय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश होती है लेकिन इस बार अच्छी बारिश के आसार नहीं होगी।

मॉनसून आमतौर पर केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों पर एक साथ आता है लेकिन इस बार यह स्थिति देखने को मिलेगी।

Also Read In English: Southwest Monsoon 2019 advances further, touches Sri Lanka, covers more parts of Bay

Image Credit:HT

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: