[Hindi] मुम्बई और इसके आस-पास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रहेगी प्री-मॉनसून बारिश

June 3, 2019 10:25 AM|

Rain in Mumbai

मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में एक लम्बे अंतराल के बाद गरज के साथ हल्की बारिश हुई है। यह गतिविधियां महाराष्ट्र के तटीय भागों पर बनी हुई एक कमजोर ट्रफ रेखा के कारण हुई हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों तकमुंबई और इसके आस-पासके इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की फुहारें जारी रहने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद यहां का मौसम एक बार फिर से पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है।

इस वर्षकेरल में मॉनसूनकी शुरुआत अपने निर्धारित समय यानि 1 जून के बजाय 7 जून से होने का अनुमान है। स्काइमेट का अनुमान है कि मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में होने वाली प्री-मॉनसून गतिविधियों में भी देरी के आसार हैं। जिसके कारण यहां मॉनसून के आने में लगभग एक हफ्ते की देरी हो सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मुंबई में सामान्यतः मई के महीने में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस साल पूर्वोत्तर अरब सागर से सटेगुजरात और महाराष्ट्रके तटीय भागों पर कोई विशेष मौसमी सिस्टम या ट्रफ रेखा नहीं बनी है। जिसके कारण इस सीज़न के दौरान मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश न के बराबर हुई है। इसके कारण यहां मौसम शुष्क बना हुआ था।

Also Read In English:Pre-Monsoon rain in Mumbai and its suburbs to continue for another 48 hours

मुंबई में हो रही बारिश के कारण यहां के लोगों को गर्म मौसम से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश की यह गतिविधियां हल्की होने के कारण तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखेगा। लेकिन दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की शुरुआत के साथ ही यहां फिर से बारिश प्रभावी होने के आसार हैं।

Image Credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: