Skymet weather

[Hindi] बिहार में कई जगहों पर प्री-मॉनसून बारिश; कहीं-कहीं तेज़ गर्जना चल सकती है आँधी

April 10, 2018 5:28 PM |

Rain and thundershowers in Biharदेश के अधिकांश राज्यों की तरह ही बिहार पर भी प्री-मॉनसून वर्षा और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार के तराई वाले ज़िले मुख्य रूप से प्रभावित हो सकते हैं। राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक मौसम में अचानक बदलाव के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। इस समय राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच अनुमान है कि अगले 12 घंटों के दौरान अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगुसराय, भबुआ, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चम्परन, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, लखिसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और वैशाली में मध्यम हवाओं और बादलों की तेज़ गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Bihar

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों से बिहार के उत्तरी-पूर्वी भागों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी सक्रिय है। अनुमान है कि यह सिस्टम कल तक बने रहेंगे जिससे कल भी कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बादल छाने और बारिश होने के चलते राज्य के कई भागों में तापमान में गिरावट होगी जिससे तेज़ गर्मी से राहत मिलेगी।

[yuzo_related]

इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान भागलपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। इसी तरह फोर्बसगंज में 30.6 डिग्री, छपरा में 32 डिग्री, पटना में 33.4 और गया में 36 डिग्री सेल्सियस दिन में तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन सभी स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। इनमें फोर्बसगंज में 1.2 मिलिमीटर की बारिश हुई।

बिहार में बारिश की संभावना को देखते हुए अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों तक तेज़ गर्मी से राहत बनी रहेगी।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try