[Hindi] जमशेदपुर, धनबाद, पटना और भागलपुर में जारी रहेगी प्री-मॉनसून वर्षा

April 30, 2018 7:17 PM|

Rain in Bihar and Jharkhand--Dainik bhaskar 600

बिहार और झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। दोनों राज्यों में प्री-मॉनसून वर्षा हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियां काफी बढ़ी थीं और बिहार तथा झारखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भीषण गर्जना के साथ भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएँ भी देखने को मिलीं।

रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे के बीच पिछले 24 घंटों की अवधि में जमशेदपुर में 42.8 मिलीमीटर की भीषण वर्षा हुई। इसी तरह भागलपुर में 34.7 मिमी, पूर्णिया में 30.1 मिमी,फोर्बेस्गंज में 25.4 मिमी, मुजफ्फरपुर में 20 मिमी, रांची में 14.8 मिमी, देवघर में 13.3 मिमी, पटना में 11.9 मिमी और चाईबासा में 5.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Bihar, Jharkhand and WB

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार और झारखंड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों तक बनी हुई है। इन्हीं सिस्टमों के प्रभाव से यहां पर मौसम में तेज़ी से बदलाव दिखा। यह सिस्टम अभी भी सक्रिय हैं जिससे हमारा अनुमान है कि बिहार झारखंड और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

[yuzo_related]

प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दोनों राज्यों में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गए हैं जिससे सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जिससे दोपहर के समय गर्मी होगी बाकी समय मौसम मुख्यतः आरामदायक बना रहेगा। हालांकि तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है।

Image credit: Dainik Bhaskar

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: