[Hindi] दिल्ली में जल्द होगी प्री-मॉनसून वर्षा; लंबे समय से तपती गर्मी से मिलेगी राहत

April 5, 2018 4:26 PM|

Delhi-rainदिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी में पारा सामान्य से काफी ऊपर है और लोगों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 39 डिग्री पर पहुँच गया जो सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चले गए।दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

इस बीचदिल्लीऔर आसपास के शहरों में मौसम करवट लेने वाला है। अगले कुछ दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में प्री-मॉनसून हलचल संभव है, जो गर्मी से राहत लेकर आएगी। मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब तथा हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा कश्मीर के पास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

इन मौसमी सिस्टमों के चलते दिल्ली में हवाएँ उत्तर-पश्चिमी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई हैं। इन हवाओं के साथ नमी आ रही है जिससे दिल्ली-एनसीआर में आर्द्रता बढ़ गई है और अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बदलाव की संभावना जगी है। इसके चलते कल से अगले 4-5 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादल छएंगे और रुक-रुक कर गरज के साथ हल्की प्री-मॉनसून वर्षा दर्ज किए जाने की संभावना है।

[yuzo_related]

स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एवीएम जीपी शर्मा के अनुसार प्री-मॉनसून गतिविधियां मुख्यतः दोपहर के बाद और शाम के समय देखने को मिलती है इसलिए अगले 2-3 दिनों तक दोपहर के समय गर्मी बनी रहेगी। उनका कहना है कि 6 से 8 अप्रैल के बीच गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है जबकि 9 और 10 अप्रैल को दिल्ली,नोएडा,गुरुग्राम,गाज़ियाबादऔरफ़रीदाबादमें मध्यम बारिश हो सकती है जिससे लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतज़ार खत्म हो सकता है। यह बारिश गर्मी से बहुप्रतीक्षित राहत भी दिला सकती है।

Image credit: Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: