[Hindi] बिहार में प्री-मॉनसून बारिश का अनुमान, अप्रैल की विदाई होगी सुहावने मौसम के साथ

April 23, 2018 6:00 PM|

Rain in Bihar and Jharkhandबिहार में पिछले लगभग एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि चिलचिलाती गर्मी से राज्य के अधिकतम भागों में राहत बनी हुई है। लू भी नहीं चल रही है। बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास हैं जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे चल रहे न्यूनतम तापमान के कारण रात और सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में पटना से लेकर पूर्णिया और भागलपुर तक दिन और रात के तापमान नियंत्रण में बने रहेग। दिन के तापमान जहां सामान्य के आसपास है वहीं रात में पारा सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज भागलपुर में सामान्य से 5 डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह गया में 3 डिग्री कम 20.6 डिग्री और पटना में 2 डिग्री कम 21.1 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Bihar, Jharkhand and WB

कुल मिलकर कह सकते हैं कि राज्य में इस समय पारा नियंत्रण में है और लोगों को गर्मी से व्यापक राहत मिल रही है। इसकी वजहों पर अगर नज़र डालें तो स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों के दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में अच्छी बारिश हुई थी। साथ ही लेह और लद्दाख जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई थी। यहाँ से होकर आ रही हवाओं के साथ ठंडक भी आ रही है परिणामतः पारा गिरा हुआ है।

[yuzo_related]

श्री पालावत बताते हैं कि अप्रैल की विदाई तक तापमान इसी स्तर पर बने रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। संकेत हैं कि 25 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और आसपास के भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा साथ ही पंजाब से उत्तर प्रदेश और बिहार तक एक ट्रफ विकसित होगी। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश और बिहार में पूर्वी आर्द्र हवाएँ पहुँचेंगी जो बारिश देंगी।

बारिश की शुरुआत 26 अप्रैल से बिहार के उत्तर-पूर्वी भागों से होगी। 27 अप्रैल को बिहार के उत्तरी भागों में भी बारिश होगी। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश के आसार कम हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पटना, गया, भागलपुर, कटिहार, सुपौल, किशनगंज और अररिया सहित कई इलाकों में 29 और 30 अप्रैल तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Image credit: Samay.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: