Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में हुई अच्छी बारिश; मॉनसून के जल्द आगमन के संकेत

June 19, 2017 11:39 AM |

Delhi Rain_ Rain in Delhi_The Indian Express 600दिल्ली में लंबे इंतज़ार के बाद कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। मॉनसून के आगमन से पहले ही दिल्ली सहित नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और गाजियाबाद में मौसम का मिजाज़ मॉनसूनी हो गया है। इस बीच अच्छी खबर यह भी है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2017 समय से कुछ पहले दस्तक दे सकता है।

[yuzo_related]

बीते 2-3 दिनों से दिल्ली और आसपास के हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। पंजाब से पूर्वोत्तर भारत तक बनी ट्रफ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से उठने वाली आर्द्र हवाएँ दिल्ली तक पहुँच रही हैं जिसके चलते यहाँ मौसम ने करवट ली है। रविवार की सुबह 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे के बीच दिल्ली के सफदरजंग में 17 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि पालम क्षेत्र में बारिश कम हुई है और यहाँ मौसम केंद्र ने 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।

दिल्ली में बारिश के साथ शुरू हुई सोमवार की सुबह के बाद उम्मीद है कि दिन में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी एक-दो बार अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। मौसमी परिदृश्य संकेत कर रहे हैं कि अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली में इसी तरह रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

इस बारिश के चलते मॉनसूनी हवाएँ आकर्षित होंगी और उम्मीद है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से कुछ पहले यानि 25 जून तक दिल्ली में दस्तक दे सकता है। दिल्ली में समान्यतः मॉनसून का आगमन 28 जून के आसपास होता है। फिलहाल बारिश से उमस भले बढ़ी है लेकिन तापमान में गिरावट के चलते तेज़ गर्मी से राहत बनी रहेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try